होम = खेल = धोनी को लेकर इरफान पठान के 2020 के बयान ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, जानें क्या कहा

धोनी को लेकर इरफान पठान के 2020 के बयान ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, जानें क्या कहा

by | Sep 4, 2025 | खेल

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का साल 2020 में दिया गया एक इंटरव्यू अब फिर से सुर्खियों में है. इरफान ने उस इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया था. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा था कि धोनी हुक्का पीते हैं और वह उन खिलाड़ियों में से नहीं थे जो पूर्व भारतीय कप्तान के कमरे में जाकर हुक्का सेट करते थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बयान

यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के मीम्स और प्रतिक्रियाएं पोस्ट की हैं. इस वायरल इंटरव्यू के बाद, क्रिकेट फैंस और मीडिया में धोनी के हुक्का पीने के सवाल पर चर्चा तेज हो गई है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बैली ने भी 2018 में एक इंटरव्यू में दावा किया था कि धोनी अक्सर हुक्का पीते थे और टीम के युवा खिलाड़ियों के साथ इसका इस्तेमाल करते थे ताकि टीम में एकजुटता बनी रहे. वहीं,जनवरी 2024 में धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ हुक्का पीते हुए नजर आ रहे थे.

क्या है फैंस की राय

हालांकि धोनी के फैंस का मानना है कि इतने बड़े क्रिकेटर और कप्तान के फैसले किसी भी टीम के हित से जुड़ी बातों में हुक्के के आधार पर नहीं हो सकते. हालांकि, यह भी एक सच्चाई है कि क्रिकेट में कप्तान के साथ व्यक्तिगत रिश्ते और आपसी समझ हमेशा चयन प्रक्रिया और टीम के अंदरूनी फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इरफान पठान के इस बयान को लेकर कुछ लोग मानते हैं कि यह उनके दिल में छिपे हुए मलाल को उजागर करता है, जो शायद उनके धोनी से रिश्ते में कड़वाहट का संकेत देता है.

धोनी की कप्तानी में भारत को मिली ऐतिहासिक सफलताएं

महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी खिताब जीते: 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी. धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट ने एक नया मुकाम हासिल किया,जबकि इरफान पठान ने भी अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यात्रा में 300 से ज्यादा विकेट लिए और 2800 से ज्यादा रन बनाए.

बंगाल