India vs West Indies T20 World Cup 2026: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर है। सुपर-8 चरण के 52वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
करो या मरो जैसा हाल
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली का सफर यहीं थम जाएगा। भारत ने बिना किसी बदलाव के मैदान संभाला है, जबकि वेस्टइंडीज की विस्फोटक बल्लेबाजी पहले इम्तिहान देने उतरी है। भारत की ताकत उसकी गहरी बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की अगुआई में तेज गेंदबाजी है, वहीं वेस्टइंडीज की पहचान छक्कों की बरसात रही है। पिच सूखी है, हल्की हरियाली के साथ, जिससे स्पिन और स्लोअर गेंदें अहम भूमिका निभा सकती हैं।
दबाव जरूर है, लेकिन सवाल सिर्फ एक है आज ईडन में किसका सपना जिंदा रहेगा और किसकी कहानी खत्म? हर गेंद के साथ सस्पेंस और गहराएगा।
ये भी पढ़ें: होर्मुज की आंच से तेल बाजार में हलचल! क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

