होम = खेल = क्रिकेट = U 19 World Cup: सुपर सिक्स के मुकाबले में भारत ने दिया पाकिस्तान को 252 रनों का लक्ष्य, कप्तान आयुष म्हात्रे-वैभव रहे फ्लॉप

U 19 World Cup: सुपर सिक्स के मुकाबले में भारत ने दिया पाकिस्तान को 252 रनों का लक्ष्य, कप्तान आयुष म्हात्रे-वैभव रहे फ्लॉप

U 19 World Cup: रविवार को अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स ग्रुप-2 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच बुल्वायो स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी जल्द ही आउट हो गई। एरोन जॉर्ज ने 16 और वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन बनाए। वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। क्रीज पर आए वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के सामने 252 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाज अब्दुल सुभान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

मैच में टॉस के बाद कप्तानों ने नहीं की हैंडशेक

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस के बाद एक-दूसरे से हैंडशेक नहीं किया। बता दें कि भारत-पाकिस्तान मैचों में हाथ मिलाने से दूरी बनाने का यह चलन पिछले साल के टी-20 एशिया कप से लगातार देखने को मिल रहा है।

इस तरह हैं दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान– हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।

भारत– एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पांचवें T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, ईशान किशन ने लगाया अपने T20I करियर का पहला शतक