IND vs SA 1st ODI : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ODI सीरीज का आगाज आज रांची के JSCA स्टेडियम में हो रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टीमों में बदलाव
साउथ अफ्रीका के प्रमुख खिलाड़ी टेम्बा बावुमा आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह एडन मार्क्रम कप्तानी कर रहे हैं। भारत की टीम में ऋषभ पंत शामिल नहीं हैं। ओपनिंग में शुभमन गिल की जगह यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ मैदान पर उतरेंगे।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड
अब तक दोनों टीमों के बीच 94 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 40 मैच और दक्षिण अफ्रीका ने 51 मैच जीते हैं। 3 मैच ड्रा रहे हैं।
रांची का रिकॉर्ड
रांची के JSCA स्टेडियम पर अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले गए हैं। पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम औसतन 264 रन बनाती है। यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 3 बार जीत दर्ज की है।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11:
एडन मार्क्रम, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन
ये भी पढ़े : IND vs SA ODI: रांची में आज होगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की बड़ी भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहला वनडे
भारत की प्लेइंग 11:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

