IND vs PAK Final : एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक अंदाज़ में खेला गया। रिंकू सिंह के विजयी शॉट ने भारत को पाकिस्तान पर 5 विकेट से शानदार जीत दिलाई और टीम इंडिया ने रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन इस जीत के बाद जो 0 सामने आया, उसने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया।
फाइनल जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को जश्न मनाने का पूरा मौका भी नहीं मिला। देर रात पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी शुरू होने में असामान्य देरी हुई और फिर अचानक विवाद खड़ा हो गया।
BCCI का बड़ा आरोप
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्रॉफी और खिलाड़ियों के व्यक्तिगत मेडल लेकर वहां से चले गए। सैकिया ने कहा “भारतीय टीम ने पहले ही तय कर लिया था कि वे मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे क्योंकि उनका राजनीतिक जुड़ाव पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वे ट्रॉफी और मेडल उठा ले जाएं। यह खेल की भावना के खिलाफ है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।”
ICC तक जाएगा मामला
BCCI ने साफ किया है कि वह इस मुद्दे को हल्के में नहीं लेगा। बोर्ड ने ऐलान किया कि नवंबर में होने वाली ICC कॉन्फ्रेंस में यह मामला उठाया जाएगा। साथ ही, भारत ने उम्मीद जताई है कि ट्रॉफी और मेडल जल्द ही टीम इंडिया को लौटा दिए जाएंगे।
ये भी पढ़े – Asia Cup 2025 : पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय टीम पर इनामों की बरसात, BCCI ने किया बड़ा ऐलान
भारत की ऐतिहासिक जीत पर छाया विवाद
गौरतलब है कि भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान (IND vs PAK Final) को तीसरी बार हराकर एशिया कप पर कब्जा किया। लेकिन जीत का जश्न इस विवाद की वजह से फीका पड़ गया। फैंस का मानना है कि पाकिस्तान की यह हरकत खेल भावना पर धब्बा है और इससे क्रिकेट की साख को ठेस पहुंची है।

