Under 19 World Cup IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम के बीच सुपर-6 का मुकाबला जिम्बाब्वे स्थित बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मैच में भारत ने 8 विकेट खोकर 352 रन बनाए। बल्लेबाज़ विहान मल्होत्रा ने 109 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 61 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में 50 रन बनाए और 52 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। इस दौरान खिलन पटेन 30, एरोन जॉर्ज 23 और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 21 रन बनाए। जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाज टटेंडा चिमुगोरो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। बात करें टूर्नामेंट में भारतीय टीम के प्रदर्शन की तो अब तक उसने सभी मुकाबले जीते हैं और सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के करीब है।
ये भी पढ़ें: 100 से ज्यादा बांग्लादेशी पत्रकारों को T20 वर्ल्ड कप कवरेज के लिए ICC ने नहीं दी भारत आने की इजाज़त
भारत और न्यूजीलैंड के प्लेइंग 11
भारत – आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरिश, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, हेनिल पटेल और उद्धव मोहन।
जिम्बाब्वे – नाथानील लाबंगाना (विकेटकीपर), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनाट, ब्रेंडन सेनजेरे (कप्तान), लीरॉय चिवाउला, माइकल ब्लिगनाट, सिंबाराशे मुदजेंगेरेरे, ताकुदवा मकोनी, तातेंदा चिमुगोरो, पनाशे माजाई और वेबस्टर मदिधी
खबर पर अपडेट लगातार जारी है…
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रहे डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप नीलामी में 3 करोड़ में बिकी, जानिए क्या है भारत से कनेक्शन

