IND vs PAK U19 Final: पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 191 रन के बड़े अंतर से एकतरफा अंदाज में हराया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने पहली बार फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हालांकि यह पाकिस्तान का कुल दूसरा खिताब है। इससे पहले 2012 में भारत के खिलाफ खेला गया फाइनल मुकाबला टाई रहा था, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। 2025 की इस जीत के साथ पाकिस्तान पहली बार निर्विवाद रूप से अंडर-19 एशिया कप चैंपियन बना है।
उठे कई सवाल
मैच खत्म होते ही भारतीय टीम की हार पर सवालों की बौछार शुरू हो गई। जीत की उम्मीदों के साथ उतरी टीम इंडिया आखिर क्यों दबाव में बिखर गई? अगर इस हार को गहराई से देखा जाए, तो तीन बड़ी वजहें साफ तौर पर सामने आती हैं, जिन्होंने टीम की लय तोड़ दी और मुकाबला हाथ से निकल गया।
- वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रहा खामोश
टीम को जिस बल्लेबाज से तेज और ठोस शुरुआत की उम्मीद थी, वही वैभव सूर्यवंशी इस मैच में रन बनाने में नाकाम रहे। शुरुआती ओवरों में विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त भार पड़ गया। सुरवंशी का जल्दी आउट होना मैच का पहला बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। - कप्तान आयुष म्हात्रे नहीं निभा सके जिम्मेदारी
कप्तान आयुष म्हात्रे से पारी को संभालने और टीम को स्थिरता देने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी दबाव में टिक नहीं सके। कप्तानी पारी खेलने में नाकाम रहने से न सिर्फ रन गति प्रभावित हुई, बल्कि टीम का आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ा। एक लीडर के तौर पर उनका जल्दी आउट होना विपक्ष के हौसले बढ़ाने वाला साबित हुआ। - गेंदबाजी में दिखी धार की कमी
बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी भी टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बनकर सामने आई। सही लाइन-लेंथ का अभाव साफ दिखा और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिला। डेथ ओवरों में रन रोकने में नाकामी ने मैच को पूरी तरह विपक्ष के पक्ष में झुका दिया।
कुल मिलाकर, खराब शुरुआत, कप्तान की नाकामी और गेंदबाजी में चूक, इन तीन कारणों ने मिलकर भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
ये भी पढ़ें: गदर 2 का टूटा रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान! रणवीर सिंह ने ‘तारा सिंह’ को छोड़ा पीछे

