होम = खेल = क्रिकेट = UP T20 League: यूपी T20 लीग का आयोजन आज से शुरू, जानें कैसे देखें लाइव

UP T20 League: यूपी T20 लीग का आयोजन आज से शुरू, जानें कैसे देखें लाइव

by | Aug 17, 2025 | क्रिकेट

UP T20 League : यूपी T20 लीग का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। पहला मैच मेरठ मावेरिक्स बनाम कानपूर सुपरस्टार्स होगा, इससे पहले उद्घाटन समारोह होगा। समारोह में कई बॉलीवुड कलाकार परफॉर्म करेंगे। उत्तर प्रदेश T20 लीग में 6 टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें भुवनेश्वर कुमार, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। जानिए सभी टीमों का स्क्वॉड, शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स।

आज यूपी टी20 लीग के पहले मैच में बतौर कप्तान रिंकू सिंह और समीर रिजवी आमने सामने होंगे। मैच लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग में ग्रुप स्टेज के मुकाबले 1 सितंबर तक खेले जाएंगे, इसके बाद टॉप 4 टीमों के बीच प्लेऑफ के मुकाबले 3 सितंबर से शुरू होंगे।

उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2025 में कितनी टीमें शामिल हैं?

लीग में कुल 6 टीमें खेल रही हैं। लीग स्टेज में सभी टीमें यूपी टी20 अंक तालिका में टॉप 4 में बने रहने की कोशिश करेंगी। क्योंकि अंतिम स्थान की 2 टीमें प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाएंगी।

  • नोएडा किंग्स
  • गौर गोरखपुर लायंस
  • लखनऊ फाल्कन्स
  • कानपुर सुपरस्टार्स
  • मेरठ मावेरिक्स
  • काशी रुद्रास

UP T20 League के सभी मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग स्टेज के पहले और आखिरी दिन सिर्फ 1-1 मैच खेले जाएंगे, जबकि प्रत्येक दिन एक दिन में दो मैच होंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

यूपी टी20 लीग 2025 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी। टूर्नामेंट के आधिकारिक पेज से ओपनिंग सेरेमनी की सूचना देने के लिए एक वीडियो शेयर किया गया था, इसमें ब्रॉडकास्ट पार्टनर सोनी लिव को बताया गया है।

6 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

UP T20 2025 लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें जिनमें नोएडा सुपर किंग्स, काशी रुद्रास, मेरठ मैवरिक्स, कानपुर सुपरस्टार्स, गोरखपुर लायंस और लखनऊ फाल्कन्स शामिल हैं। प्वाइंट्स टेबल के टॉप-4 में रहने वाले टीमें नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर लेंगी। फिर एलिमिनिटेर, क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 मुकाबले खेले जाएंगे। इस लीग का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाएगा।

ये भी पढ़े : Delhi-NCR: पीएम मोदी आज 2 नेशनल हाईवे का करेंगे उद्घाटन, मिलेगी जाम से मुक्ति

बंगाल