IND VS SA ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज कई लिहाज से खास बनने जा रही है। सबसे बड़ी खासियत कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगे केएल राहुल, जबकि नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हैं। और दूसरी करीब नौ महीनों के लंबे इंतजार के बाद अपने घरेलू मैदानों पर वनडे क्रिकेट खेलने उतरेंगे विराट कोहली। लेकिन इस जोड़ी की वापसी को लेकर क्रिकेट फैंस जितने उत्साहित हैं, उससे कहीं ज्यादा कोहली खुद खुश हैं और इसके पीछे एक खास वजह है।
राहुल की कप्तानी में ‘फुल फॉर्म’ में रहते हैं विराट
आंकड़े इस बात का साफ सबूत हैं कि जब भी केएल राहुल भारतीय वनडे टीम की कप्तानी संभालते हैं, विराट कोहली का बल्ला पहले से ज्यादा चमकता है। अब तक विराट ने राहुल की कप्तानी में 4 वनडे खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 57.25 की औसत से 229 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। और सबसे दिलचस्प बात इन 4 में से 3 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही थे। इस दौरान विराट ने दो फिफ्टी जड़ीं और कुल 116 रन ठोके। यानी इतिहास गवाह है जब राहुल कप्तान होते हैं और सामने प्रोटियाज टीम होती है, तब विराट का बल्ला खुद-ब-खुद ‘रन मशीन मोड’ में चला जाता है।
रांची में होगा पहला मुकाबला
वनडे सीरीज का पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने यहां आखिरी बार नवंबर 2022 में वनडे खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था। इस बार भी उम्मीदों का सारा भार कोहली और राहुल की अनुभवी जोड़ी पर टिका होगा।
लंबे इंतजार के बाद घरेलू वनडे में विराट की वापसी
विराट कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं। टेस्ट और T20I से संन्यास लेने के बाद उनकी पूरी ऊर्जा एकदिवसीय क्रिकेट पर केंद्रित है। फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी घरेलू वनडे खेलने के बाद अब वह लगभग नौ महीनों बाद फिर भारतीय मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस खास मौके पर विराट एक बड़ी पारी से अपने नए अध्याय की शुरुआत करेंगे।
क्या फिर ऑन होगा ‘किंग मोड’
पुराना रिकॉर्ड अगर दोहराया गया, तो राहुल की कप्तानी में विराट कोहली एक बार फिर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को चित करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। यह सीरीज सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि कोहली के पुराने ‘किंग मोड’ की वापसी का संकेत भी हो सकती है।
ये भी पढ़े: सीमा पर फिर दहाड़े गोले, पाकिस्तान की रातभर बमबारी से अफगानिस्तान में 9 मासूमों समेत 10 की मौत

