होम = खेल = क्रिकेट = शादी अब नहीं होगी… निजी जिंदगी पर उठी अटकलों पर स्मृति मंधाना ने लगाया विराम

शादी अब नहीं होगी… निजी जिंदगी पर उठी अटकलों पर स्मृति मंधाना ने लगाया विराम

Smriti Mandhana Wedding Rumours: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। लंबे समय से सुर्खियों में बनी इस शादी को लेकर अब उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी और संगीतकार पलाश मुछाल की शादी रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन उसी दिन समारोह अचानक टाल दिया गया। तब मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत गंभीर होकर अस्पताल में भर्ती करवानी पड़ी थी। अगले ही दिन पलाश भी बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद से दोनों के रिश्तों पर सवाल उठने लगे थे।

तमाम अटकलों पर स्मृति ने लगाई रोक

शनिवार देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंधाना ने लंबा बयान जारी किया। उन्होंने लिखा “पिछले कुछ हफ्तों से मेरी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें कही जा रही हैं। मैं निजी इंसान हूं, लेकिन अब यह स्पष्ट करना जरूरी है कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं खत्म हो। कृपया दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।” मंधाना ने आगे लिखा कि उनका पूरा फोकस केवल भारतीय टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर रहेगा। आगे बताते हुए बोली की मेरे जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं लंबे समय तक देश के लिए खेलना चाहती हूं और ट्रॉफियां जीतना चाहती हूं। अब आगे बढ़ने का समय है।”

इस बयान के साथ यह साफ हो गया है कि पलाश और मंधाना का रिश्ता अब समाप्त हो चुका है। शादी की तारीख से ठीक पहले हुई घटनाओं के बाद उठी तमाम चर्चाओं का अंत अब खुद मंधाना ने कर दिया है।

ये भी पढ़े: इंडिगो संकट में रेल ने थामा यात्रियों का हाथ, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खुला स्पेशल रेलवे काउंटर, जाने कैसे हुई सीटें आरक्षित

बंगाल