IND vs SA 3rd ODI : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
सीरीज 1-1की बराबरी पर पहुंची
पहला मैच टीम इंडिया ने 17रन से जीता था, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए 4विकेट से जीत दर्ज की। अब तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए “करो या मरो” जैसा बन गया है। जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी।
भारत की प्लेइंग XI
- रोहित शर्मा
- यशस्वी जायसवाल
- विराट कोहली
- रुतुराज गायकवाड़
- तिलक वर्मा
- केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर)
- रवींद्र जडेजा
- हर्षित राणा
- कुलदीप यादव
- अर्शदीप सिंह
- प्रसिद्ध कृष्णा
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI
- रयान रिकेलटन
- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर)
- टेम्बा बावुमा (कप्तान)
- मैथ्यू ब्रीट्जके
- एडन मार्करम
- डेवाल्ड ब्रेविस
- मार्को जानसन
- कॉर्बिन बॉश
- केशव महाराज
- लुंगी एनगिडी
- ओटनील बार्टमैन
मैच रोमांचक होने की उम्मीद
दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर अपनी ताकत दिखाई है। अब तीसरा मुकाबला तय करेगा कि ट्रॉफी किसके खाते में जाएगी। क्रिकेट फैन्स की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं।

