होम = खेल = क्रिकेट = T20 World Cup: पाकिस्तान के भारत का बायकॉट पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का आया रिएक्शन, कहा- श्रीलंका की हमारी फ्लाइट बुक है

T20 World Cup: पाकिस्तान के भारत का बायकॉट पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का आया रिएक्शन, कहा- श्रीलंका की हमारी फ्लाइट बुक है

T20 World Cup: पाकिस्तान सरकार द्वारा भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मैच बायकॉट किए जाने पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यावद रिएक्शन आया है है। उन्होंने कहा कि उनकी फ्लाइट बुक है और वह मुकाबले के लिए श्रीलंका जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भले ही पाकिस्तान ने मुकाबले का विरोध किया है, लेकिन हम तो मुकाबले के लिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने 2025 एशिया कप को लेकर बात करते हुए कहा कि हमने एशिया कप में भी खेला था, जिसमें कुल तीन बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी।

पाकिस्तान सरकार का क्या है स्टैंड

पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को कोलंबो में होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच में खेलने की अनुमति नहीं दी है हालांकि इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। बता दें कि पाकिस्तान के इस स्टैंड को बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश विश्व कप से बाहर हो गया था।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ हुए ड्रॉप

बंगाल