T20 World Cup Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर दिग्गज खिलाड़ी व कमेंटेटर सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने प्रतिक्रिया दी है। मालूम होकि इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच श्रीलंका में 15 फरवरी को खेला जाना था। लेकिन अब पाकिस्तान की सरकार ने भारत संग मैच खेलने से इनकार किया और टूर्नामेंट के अन्य मैच खेलने पर सहमति जताई है। हालांकि मामले में आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है।
क्या कहा सुनील गावस्कर ने?
सुनी गावस्कर ने एक इंंटरव्यू में कहा कि निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि अगर आप आखिरी समय में नाम वापस लेते हैं, तो यह एक समस्या है। अगर आप पहले ही नाम वापस ले लेते हैं, तो यह बिल्कुल अलग बात होती लेकिन अगर आप आखिरी समय में, टूर्नामेंट से ठीक पहले नाम वापस लेते हैं, तो हां, मुझे लगता है कि ICC को ज़रूर दखल देना चाहिए और कुछ कार्रवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: ICC ने PCB को दी चेतावनी, कहा- टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो दुनिया से अलग हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्श का आया बयान
पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 3 टी20 मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के भारत संग मैच नहीं खेलने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “मैं इस बारे में कोई कमेंट नही करना चाहता हूं, हमारा पूरा फोकस वर्ल्ड कप पर है और हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं और अच्छा परफॉर्मेंस करना चाहते हैं, हमारी टीम का सिर्फ वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर फोकस है।”
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर ICC ने दी प्रतिक्रिया

