होम = खेल = क्रिकेट = T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, चेज़ किया टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा टार्गेट

T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, चेज़ किया टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा टार्गेट

NZ vs AFG News: रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के स्टेडियम में खेला गया। मैच में न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने सबसे टार्गेट को चेज़ कर अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। गुलबदीन नाइब ने 63 रनों की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में 5 विकेट गवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टिम सिफर्ट ने 65 रनों की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड ने तोड़ा अपना 2021 का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड का यह सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल रन चेज 167 रन का था, जो उसने 2021 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था।

ये भी पढ़ें: T20 world cup: USA के खिलाफ भारत का टी20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज़, कप्तान सूर्यकुमार ने खेली 84* रनों की पारी