T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया और भारत के बीच मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान ओपनर ईशान किशन चोटिल हो गए। इससे पहले पेट में इन्फेक्शन के चलते अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट है कि पेसर जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी। गेंद लगते ही ईशान दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए। वहीं, अटकले हैं कि अभिषेक की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच जीत लिया है। इस मैच में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए थे। कप्तान सूर्य कुमार यादव की शानदारी के बदौलत भारत ने यूएसए को मजबूत लक्ष्य दिया और मैच में जीत दर्ज की।
अभिषेक की जगह सैमसन को मौका मिल सकता है
अभिषेक की सेहत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने के बाद टीम इंडिया के पास उनकी जगह संजू सेमसन बतौर ओपनर विकल्प हो सकते हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल किया जा सकता है। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सैमसन का बल्ला नहीं चला था और उनकी जगह ओपनर-विकेटकीपर ईशान किशन को टीम में खिलाया गया था और वर्ल्ड कप में पहला मैच भी उन्हें ही खिलाया गया था।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: हमारा मकसद बांग्लादेश को इंसाफ और सम्मान दिलाना था: भारत का बायकॉट पर PCB चीफ

