T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत के हाथों न्यूजीलैंड को 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सेंटरन ने कहा, “इस हार के बावजूद उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।” उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के दौरान टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा और टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। गौरतल है, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।
सेंटरनर ने कहा- स्टेडियम में नीला समंदर था
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने फाइनल में उनकी टीम का मुकाबला मजबूत टीम से हुआ। उन्होंने भारत में न्यूजीलैंड टीम को मिले समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि जहां भी उनकी टीम खेलती है, वहां उन्हें अच्छा दर्शक समर्थन मिलता है, लेकिन आज स्टेडियम में नीले रंग का समंदर दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा भारतीय टीम अपने देश में फेवरेट थी और इस खिताब को जीतने का पूरा श्रेय भारतीय टीम को मिलना चाहिए।
43 रनों की पारी खेली सेंटरनर ने
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटर का बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने भारत के खिलाफ 35 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। जिसमें 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 33 खर्च किए। लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। हालांकि, अन्य गेंदबाजों के मुकाबले उनकी गेंदबाजी सधी हुई थी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup Final: भारत तीसरी बार बना T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन, मिली 27.5 करोड़ की प्राइज मनी

