होम = खेल = क्रिकेट = T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की टीम से कमिंस व शॉर्ट हुए बाहर, जानें किसे मिला मौका

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की टीम से कमिंस व शॉर्ट हुए बाहर, जानें किसे मिला मौका

by | Jan 31, 2026 | क्रिकेट

T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। रिपोर्ट है कि टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस लंबे समय से चोटिल हैं और अब टूर्नामेंट शुरू होने से करीब एक हफ्ते पहले तक उनके फिट होने की उम्मीदें ना के बराबर हैं इसीलिए टीम मैनेजमेंट ने कमिंस को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर किया है।

कमिंस के अलावा मैथ्यू शॉर्ट भी टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के आगाज से करीब एक हफ्ता पहले टीम में दो बदलाव करके अपना फाइनल स्क्वाड जारी कर दिया है। एक तो पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा टॉप-ऑर्डर बैट्समैन मैथ्यू शॉर्ट भी अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हैं। कमिंस और शॉर्ट के बाहर होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेन ड्वारशुइस और मैथ्यू रेनशॉ को टीम में जगह दी है।

वर्ल्ड कप की टीम में ये खिलाड़ी

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।

ये भी पढ़ें: कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ तो करता रहूंगा: अपने विकेट सेलीब्रेशन पर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार

बंगाल