T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती हुए हैं। रिपोर्ट है कि पेट में इंफेक्शन के चलते उन्हें अस्ताल में भर्ती कराया गया है। अटकलें हैं कि अभिषेक का इस मैच में खेल पाना मुश्किल लग रहा है। बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच जीत लिया है। इस मैच में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए थे। कप्तान सूर्य कुमार यादव की शानदारी के बदौलत भारत ने यूएसए को मजबूत लक्ष्य दिया और मैच में जीत दर्ज की।
अभिषेक की जगह सैमसन को मौका मिल सकता है
अभिषेक की सेहत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने के बाद टीम इंडिया के पास उनकी जगह संजू सेमसन बतौर ओपनर विकल्प हो सकते हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल किया जा सकता है। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सैमसन का बल्ला नहीं चला था और उनकी जगह ओपनर-विकेटकीपर ईशान किशन को टीम में खिलाया गया था और वर्ल्ड कप में पहला मैच भी उन्हें ही खिलाया गया था।
ये भी पढ़ें: T20 world cup: USA के खिलाफ भारत का टी20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज़, कप्तान सूर्यकुमार ने खेली 84* रनों की पारी

