होम = खेल = क्रिकेट = SA vs NZ Semifinal: सेमीफाइनल में किन बल्लेबाजों या गेंदबाजों पर रहेगी नज़र? जानिए कौन बदल सकता है मैच का रिजल्ट

SA vs NZ Semifinal: सेमीफाइनल में किन बल्लेबाजों या गेंदबाजों पर रहेगी नज़र? जानिए कौन बदल सकता है मैच का रिजल्ट

SA vs NZ Semi-Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।साउथ अफ्रीका का इस विश्व कप में रिकॉर्ड कमाल का रहा है। अफ्रीकी टीम ने सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चार का टिकट हासिल किया है। वहीं, मिचेल सैंटनर की अगुआई में न्यूजीलैंड टीम ने भी दमदार खेल दिखाया है।

बल्लेबाजी के लिए पिच होगी बेहतर

कोलकाता ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। कोलकाता के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। विकेट में बढ़िया बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। ईडन गार्डन्स का पहली पारी में औसतन स्कोर 162 रन रहा है। वहीं, दूसरी पारी में औसत स्कोर 143 रन है। हमें या हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

मैच में बारिश की संभावना मुश्किल

मौसम की तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 4 मार्च को कोलकाता में बारिश होने की आशंका न के बराबर है। पूरे दिन तेज धूप खिली रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड रहा है भारी

अब तक वर्ल्ड कप इतिहास में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं।। पिछले सभी 5 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। वहीं, दोनों टीमें ने अब तक टी20 के 19 मुकाबले खेले हैं। अफ्रीका ने 12 और न्यूजीलैंड ने 7 मुकाबले जीते हैं।

अफ्रीकी कप्तान मार्करम हैं शानदार फॉर्म में

साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान एडेन मार्करम बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। टूर्नामेंट में मार्करम 7 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 268 रन बना चुके हैं। वहीं, रयान रिकेल्टन के बल्ले से भी लगातार रन निकल रहे हैं। रिकेल्टन 7 मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं। इस दौरान भारत के खिलाफ शानदारी पारी खेलने वाले डेविड मिलर पर भी नजर रहेगी। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाई थी। पेसर लुंगी एनगिडी गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स दिखा सकते हैं ताकत

इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की तरफ से फिन एलन के अलावा टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिफ्स अपने दम पर मैच का परिणाम बदलने की ताकत रखते है। ग्लेन फिलिफ्स तेज बल्लेबाजी के अलावा गेंद से भी कमाल दिखाते हैं और उनकी फिल्डिंग भी उतनी ही दमदार रहती है। टिम सीफर्ट ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ तेज पारियां खेली थी। शुरुआती ओवरों में पिच पर रहकर पावर प्ले का फायदा अपनी टीम को दिला सकते हैं। उन्होंने 7 पारियों में 216 रन बनाए हैं। सफल स्पिनर रहे रचिन रवींद्र ने टूर्नामेंट के 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाज़ी फॉर्म पर आया इंग्लैंड के सैम करन का रिएक्शन, कहा- सेमीफाइनल के लिए हमारी तैयारी बेहतर

बंगाल