होम = खेल = क्रिकेट = PSL 2026 में हुई बॉल टैंपरिंग, पेनल्टी के बाद हारा लाहौर कलंदर्स

PSL 2026 में हुई बॉल टैंपरिंग, पेनल्टी के बाद हारा लाहौर कलंदर्स

PSL Ball Tampering: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के एक मुकाबले में बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब लाहौर कलंदर्स पर कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में बॉल टैंपरिंग के आरोप लगे। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अंपायरों ने जांच में गेंद की स्थिति बदली हुई पाई, जिसके चलते टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई गई। इस विवाद के बीच लाहौर कलंदर्स को मैच में हार का सामना भी करना पड़ा।

लास्ट ओवर में हुई बॉल के साथ छेड़छाड़

129 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही कराची किंग्स के लिए मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था, जहां अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। इस दबाव भरे पल में लाहौर कलंदर्स की ओर से हारिस रऊफ गेंदबाजी करने आए। तभी शाहीन अफरीदी, रऊफ और फखर जमान रन-अप के पास एक साथ नजर आए, और इसी दौरान फखर को गेंद के साथ संदिग्ध तरीके से छेड़छाड़ करते देखा गया। अंपायर की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत स्क्वायर-लेग अंपायर से चर्चा की और गेंद की जांच कराने का निर्णय लिया।

5 पेनल्टी रन की पेनल्टी से आसान हुआ टार्गेट

जांच के बाद अंपायरों ने निष्कर्ष निकाला कि लाहौर कलंदर्स ने जानबूझकर गेंद की स्थिति बदली थी। इसके बाद टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई गई और गेंद को तुरंत बदल दिया गया। इस फैसले से अंतिम ओवर में लक्ष्य 14 से घटकर 9 रन रह गया, जिसे कराची किंग्स ने 3 गेंदे शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान अफरीदी ने मैच के बाद कहा, “हम देखेंगे कि अंपायर क्या कहते हैं।”

Tags : psl 2026