होम = खेल = क्रिकेट = कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ तो करता रहूंगा: अपने विकेट सेलीब्रेशन पर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार

कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ तो करता रहूंगा: अपने विकेट सेलीब्रेशन पर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार

by | Jan 30, 2026 | क्रिकेट

Pak vs Aus T20 match: पाकिस्तान ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हरा दिया है। इसके साथ पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद चर्चा में आ गए हैं। मैच में 2 विकेट लेने वाले अबरार ने विकेट सेलीब्रेशन से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा है कि कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ करता रहूंगा। उनके इस बयान को टीम इंडिया से जोड़कर देखा जा रहा है।

अबरार ने गिल को आउट करने के बाद किया था यह सेलीब्रेशन

पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद का विकेट सेलिब्रेशन पिछले साल काफी विवादों में रहा था, जब वह बल्लेबाज को सर से इशारा करके पवेलियन लौटने के कहते हैं। इस पर हंगामा तब ज्यादा हुआ जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल को आउट करने के बाद ऐसा किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस हंगामे के बाद से ही उन्होंने ये सेलिब्रेशन करना छोड़ दिया।

अब अबरार का यूटर्न

मैच के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अबरार से पूछा गया “आपने अपनी पुरानी सेलिब्रेशन फिर से की है, जिसे आप लंबे समय से नहीं कर रहे थे। तो क्या हम इन सेलिब्रेशन को टी20 वर्ल्ड कप में भी देखेंगे या सिर्फ ये बस आज के लिए ही था।” इस पर अबरार ने कहा, “जब मेरा दिल करेगा मैं करता रहूंगा। कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ तो करता रहूंगा।”

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ हुए ड्रॉप

बंगाल