होम = खेल = क्रिकेट = पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ हुए ड्रॉप

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ हुए ड्रॉप

by | Jan 25, 2026 | क्रिकेट

Pakistan Announces Squad: 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने 15 सदस्यों की टीम का ऐलान रविवार को कर दिया। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने तेज़ गेंदबाज को टीम से बाहर रखा है जबकि पूर्व कप्तान व बल्लेबाज बाबर आजम को टीम में शामिल किया है। वहीं, टीम की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे।

पाकिस्तान की टीम में कौन-कौन शामिल

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक शामिल हैं।

पाकिस्तान के ग्रुप मैच 7 फरवरी से

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स: 7 फरवरी, कोलंबो
पाकिस्तान बनाम USA: 10 फरवरी, कोलंबो
पाकिस्तान बनाम भारत: 15 फरवरी, कोलंबो
पाकिस्तान बनाम नामीबिया: 18 फरवरी, कोलंबो

ये भी पढ़ें: ICC ने PCB को दी चेतावनी, कहा- टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो दुनिया से अलग हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट