Lucknow T20I Match Cancelled: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला चौथा T20I मैच धुंध के कारण रद्द हो गया। इतनी घनी धुंध छाई कि न केवल खेल शुरू हो पाया, बल्कि टॉस तक नहीं हो सका। स्टेडियम में करीब तीन घंटे तक इंतजार चला और सभी कोशिशें की गईं कि धुंध छट जाए और मैच खेला जा सके, लेकिन अंततः कोई हल नहीं निकला। इसके बाद मैच को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया, जिससे स्टेडियम में मौजूद फैंस निराश होकर घर लौट गए।
क्या रिफंड होंगे टिकट के पैसे
अब बड़ा सवाल यह है कि टिकट का पैसा वापस होगा या बर्बाद हो जाएगा। BCCI के नियमों के अनुसार यदि मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो जाता है, तो टिकट की बुकिंग फीस काटकर बाकी सारा पैसा फैंस को लौटाया जाएगा। वहीं, यदि मैच शुरू हो जाए और बाद में मौसम के कारण रद्द हो, तो उस स्थिति में टिकट का पैसा वापस नहीं किया जाता। इस हिसाब से लखनऊ में रद्द हुए चौथे T20I मैच के टिकट के पैसे फैंस के लिए सुरक्षित हैं। स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर जल्द ही पैसे लौटाने की प्रक्रिया की जानकारी साझा करेंगे।
अब कब और खा पर है मैच
सिर्फ टिकट की वापसी ही नहीं, बल्कि सीरीज का रोमांच भी अब बढ़ गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 T20I की सीरीज में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक का स्कोर 2-1 से है। भारत ने कटक में पहला और धर्मशाला में तीसरा मैच जीता, जबकि SA ने मुल्लांपुर में दूसरा T20 अपने नाम किया। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक 5वां T20I अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 दिसंबर को खेला जाएगा।
फैंस के लिए हालांकि चौथा मैच निराशाजनक रहा, लेकिन BCCI के नियमों और सुरक्षित टिकट राशि की वजह से उनका नुकसान टला है, और आखिरी मैच में रोमांच और भी बढ़ गया है।

