होम = खेल = क्रिकेट = मैं बस घर जाना चाहता हूं: ईरान युद्ध में वेस्टइंडीज टीम के फंसने पर हेड कोच डैरेन सैमी

मैं बस घर जाना चाहता हूं: ईरान युद्ध में वेस्टइंडीज टीम के फंसने पर हेड कोच डैरेन सैमी

Darren Sammy pleads for help: टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भारत से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं, भारत गुरुवार को इंग्लैंड के साथ टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा। इस बीच वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी का सोशल मीडिया X पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में वह मदद मांग रहे हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला 1 मार्च को खेला था तब से टीम के सभी खिलाड़ी भारत में ही हैं।

‘मैं बस घर जाना चाहता हूं’

डैरेन सैमी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘मैं बस घर जाना चाहता हूं’। उनकी इस पोस्‍ट ने वेस्टइंडीज के फैंस का दिल छू लिया है। हेड कोच का मैसेज ऐसे समय में आया, जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद उनकी टीम की भारत से वापसी में देरी हो रही है, जिससे जो रूटीन डिपार्चर होना चाहिए था, वह बेचैनी भरे इंतजार में बदल गया है।

ईरान युद्ध के चलते वेस्ट एशिया में बंद है एयरस्पेस

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। वेस्ट एशिया के कई हिस्सों में एयरस्पेस बंद होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप खेलने आई कुछ टीमें भारत में ही फंस गई हैं। वेस्टइंडीज की टीम 1 मार्च को टीम इंडिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन अब तक अपने देश नहीं लौट पाई है। टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने घर जाने की इच्छा जताते हुए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर सिर्फ पांच शब्दों का एक पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘स्पेशल 97’ का धमाका! सैमसन की ऐतिहासिक पारी से ढह गया वेस्टइंडीज, भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाज़ी फॉर्म पर आया इंग्लैंड के सैम करन का रिएक्शन, कहा- सेमीफाइनल के लिए हमारी तैयारी बेहतर

बंगाल