होम = खेल = क्रिकेट = IPL 2026 मिनी ऑक्शन: कौनसी टीम मजबूत, कौनसी बनी पहेली? पूरी तस्वीर सामने

IPL 2026 मिनी ऑक्शन: कौनसी टीम मजबूत, कौनसी बनी पहेली? पूरी तस्वीर सामने

IPL 2026 Auction Analysis IPL 2026: मिनी ऑक्शन ने सभी फ्रेंचाइजियों की रणनीतियों को पूरी तरह उजागर कर दिया। कुछ टीमों ने अनुभव पर भरोसा छोड़कर युवाओं में निवेश किया, तो कुछ ने स्थिरता को ढाल बनाया और कुछ ने जोखिम उठाकर स्मार्ट सौदे किए। ऑक्शन के बाद अब तस्वीर साफ है कि कौन सी टीम संतुलित दिखती है और कहां अब भी प्रश्न खड़े हैं।

CSK: युवा दल पर भरोसा, अनुभव पीछे

₹43.40 करोड़ के पर्स के बावजूद CSK ने बड़े नामों की बजाय युवाओं में निवेश किया। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर ₹14.20 करोड़–₹14.20 करोड़ खर्च कर टीम ने रणनीति बदल दी। मिडिल ऑर्डर और गेंदबाज़ी में IPL अनुभव की कमी चिंता का विषय है।

RCB: स्थिरता और स्मार्ट जोड़

RCB ने कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखा और ₹7 करोड़ में वेंकटेश अय्यर को जोड़ा, जो बड़ा वैल्यू पिक साबित हो सकता है। कोहली–पाटीदार की स्थिरता और हेज़लवुड–यश दयाल की गेंदबाज़ी RCB को मजबूत बनाती है।

SRH: बड़ा पर्स, सीमित आक्रामकता

SRH ने देर से कदम बढ़ाए। ₹13 करोड़ में लियाम लिविंगस्टोन सबसे बड़ा नाम रहे। शमी के जाने से पेस में गैप और स्पिन में अनुभव की कमी दिखाई देती है।

MI: संतुलन ही ताकत

MI ने कम बोली लगाई लेकिन संतुलित स्क्वॉड बनाया। क्विंटन डी कॉक और अथर्व अंकोलेकर जैसे खिलाड़ी बेस प्राइस पर शामिल किए। बुमराह–बोल्ट की जोड़ी टीम को खतरनाक बनाती है।

KKR: ग्रीन इफेक्ट

₹25.20 करोड़ में कैमरन ग्रीन के जोड़ से टीम की गहराई बढ़ी। लेकिन अजिंक्य रहाणे को फिट करना सबसे बड़ा प्रश्न बना हुआ है।

RR: स्पिन मजबूत, ऑलराउंडर अधूरा

रवि बिश्नोई और एडम मिलने से स्पिन और पेस मजबूत हुई। हालांकि ऑलराउंडर की कमी अभी भी टीम की कमजोरी है।

PBKS: फाइनलिस्ट की शांत तैयारी

PBKS ने कोर मजबूत रखा और गैप-फिलिंग पर ध्यान दिया। कूपर कॉनॉली और बेन ड्वार्शुइस जैसे खिलाड़ी विकल्प हैं।

DC: विकल्प ही असली हथियार

DC के पास कई विकल्प हैं, टॉप ऑर्डर से पेस अटैक तक कई योजनाएं उपलब्ध हैं। स्क्वॉड काफी लचीला है।

LSG: टॉप-हेवी, फिनिशर की कमी

डेविड मिलर के बाद भरोसेमंद फिनिशर की कमी टीम के लिए चिंता का विषय है। पेस और चोट से टीम की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

ऑक्शन के बाद हर टीम की मजबूती और कमजोरियां स्पष्ट हो गई हैं। अब यह देखने की बात होगी कि IPL 2026 में कौन सी टीम अपनी रणनीति को मैदान पर सबसे प्रभावशाली ढंग से लागू करती है।

ये भी पढ़े: ‘यह शेरों की धरती है, यहां खुद को घर जैसा महसूस करता हूं’… इथियोपिया की संसद में बोले मोदी, PM को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

बंगाल