होम = खेल = क्रिकेट = T20 world cup: USA के खिलाफ भारत का टी20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज़, कप्तान सूर्यकुमार ने खेली 84* रनों की पारी

T20 world cup: USA के खिलाफ भारत का टी20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज़, कप्तान सूर्यकुमार ने खेली 84* रनों की पारी

IND beat USA by 29 runs : शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना पहला संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ खेला और इस मैच में 29 रनों से जीत दर्ज की। मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। भारत के अपने ग्रुप चरण के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद उसकी नजर 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करने पर रहेगी।

प्लेयर ऑफ द मैच बने सूर्यकुमार

कप्तान सूर्यकुमार को अपनी 84 रनों की पारी खेलने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि सूर्यकुमार अब कप्तान के तौर पर डेब्यू पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उनसे आगे वेस्ट इंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल (88 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009) हैं।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में आज पहले दिन होंगे ये 3 मुकाबले, जानिए कब और कहां किस टीम के साथ होगी टक्कर