India vs New Zealand 3rd ODI: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गया और मैच 41 रनों से गंवा बैठा। विराट कोहली ने 124 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलना भारी पड़ा। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अनुशासित बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की और भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया।
सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड ने 1-1 मैच जीते हैं
3 मैचों की वनडे सीरीज में पहला मुकाबला भारत ने 4 विकेट से जीता था जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरा मुकाबला 7 विकेट से जीता था। दूसरे मुकाबाले में न्यूजीलैंड के मिचल ने 131 रनों की पारी खेलकर मैच के हीरो रहे थे। वहीं, आज भी मिचल ने टीम के लिए शतक लगाया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।
5 मैचों की टी20I सीरीज 21 जनवरी से
न्यूजीलैंड-भारत के बीच वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की टी20I सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी से नागपुर में खेला जाएगा। इस दौरान सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में, तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी, चौथा और पांचवा मुकाबला क्रमश: 28 व 31 जनवरी को विशाखापट्टनम व तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: आयरलैंड के इनकार के बाद बांग्लादेश को भारत में खेलने पड़ सकते हैं अपने ग्रुप मैच

