होम = खेल = क्रिकेट = भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा, अभिषेक-सूर्या ने की तूफानी बल्लेबाज़ी

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा, अभिषेक-सूर्या ने की तूफानी बल्लेबाज़ी

IND vs NZ: गुवाहाटी में रविवार को खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने लगातार 3 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाए।

न्यूजीलैंड की फ्लॉप बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने 2 गेंदों में 1 रन बनाए, जबकि टिम सेफर्ट 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रचिन रवींद्र ने भी निराश किया और वह 5 गेंदों में 4 रन बनाकर चलते बने। नंबर 4 पर ग्लेन फिलिप्स ने धैर्य दिखाया और 40 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं, मार्क चैपमैन ने 23 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ हुए ड्रॉप