होम = खेल = क्रिकेट = IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में आज होगा टी20 सीरीज़ का 5वां मैच

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में आज होगा टी20 सीरीज़ का 5वां मैच

by | Jan 31, 2026 | क्रिकेट

IND vs NZ Match:  भारत और न्यूजीलैंड बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले सीरीज के 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। सबकी निगाहें भारतीय ओपनर संजू सेमसन पर रहेंगी। तिरुवनंतपुरम का ग्रीनफील्ड स्टेडियम संजू का होम ग्राउंड है। वह अभी तक इस सीरीज के चारों मैचों में फ्लॉप रहे हैं।

स्टेडियम के बाहर दिखा धोनी का विशाल सा कटआउट

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का 50 फीट ऊंचा कटआउट लगा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे तो धोनी के फैंस देश में हर जगह हैं, लेकिन दक्षिण में उनको लेकर दीवानगी अलग ही लेवल की है।

इस स्टेडियम में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक कुल 4 टी2 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. यहां पहला टी20 7 नवंबर, 2017 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही हुआ था, जिसमें भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद यहां खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया। तीसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से और चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया। यानी यहां कुल 4 मैचों में से भारत ने 3 जीते और 1 हारा है।

ये भी पढ़ें: टी20 IND vs NZ: चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, सीरीज़ में न्यूजीलैंड की पहली जीत