Scotland Replaced Bangladesh in T20 World Cup: आईसीसी ने बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग को नकार दिया था। इसके बाद बांग्लादेश ने अपने तय मैच भारत में खेलने से मना कर दिया। अब आईसीसी ने स्कॉटलैंड को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है।
इस कारण से बांग्लादेश ने भारत जाने से किया इनकार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा और राजनीतिक चिंताओं के कारण वे विश्व कप के लिए भारत का दौरा नहीं करेंगे। बीसीबी के निदेशक अमजद हुसैन के अनुसार, हाल ही में आईसीसी प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में बोर्ड ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है और मैचों को किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। बांग्लादेश ने स्पष्ट किया है कि वे टूर्नामेंट से पूरी तरह हटना नहीं चाहते, बल्कि वेन्यू में बदलाव की मांग कर रहे हैं। आईसीसी ने फिलहाल इस अनुरोध पर विचार करने की बात कही है और कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की है।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd T20I: 200+ रन वाले टार्गेट को कम ओवर में चेज़ कर भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

