होम = खेल = क्रिकेट = हरमन-मंधाना की टीमें पहले ही मैच में टकराएंगी, महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल हुआ जारी

हरमन-मंधाना की टीमें पहले ही मैच में टकराएंगी, महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल हुआ जारी

WPL 2026 Schedule: महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है, महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 9 जनवरी से होगी और ओपनिंग मैच में दो बड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सीधी भिड़ंत में नज़र आएंगी। यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम (Dr. D. Y Patil Stadium) में खेला जाएगा।

दो चरण और दो शहर

इस बार WPL को दो हिस्सों में बांटा गया है।
• पहला चरण- 9 से 17 जनवरी, नवी मुंबई
• दूसरा चरण- 19 जनवरी से 5 फरवरी, वडोदरा

लीग स्टेज में कुल 20 मुकाबले होंगे। 3 फरवरी को एलिमिनेटर और 5 फरवरी को वडोदरा में ग्रैंड फाइनल आयोजित होगा। इस बार सिर्फ दो डबल-हेडर मैच शामिल किए गए हैं।

नीलामी में 277 खिलाड़ी

WPL 2026 की नीलामी में 277 खिलाड़ी उतरीं थीं, 194 भारतीय और 83 विदेशी। लेकिन टीमों ने केवल 67 खिलाड़ियों पर दांव लगाया, जिनमें 23 विदेशी शामिल रहीं। सभी फ्रेंचाइजियों ने मिलकर लगभग ₹40.8 करोड़ खर्च किए।

कौन बनेगा नया चैंपियन?

2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में RCB ने ट्रॉफी जीती थी। अब 2026 का ताज किसके सिर सजेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। लीग में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल मंज़िल तय करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीम एलिमिनेटर के लिए भिड़ेंगी।

जाने पूरा शेड्यूल

• ओपनर: 9 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम RCB (नवी मुंबई)
• 17 जनवरी तक सभी मैच नवी मुंबई में होंगे
• 19 जनवरी से 1 फरवरी तक वडोदरा के मुकाबले
• 3 फरवरी: एलिमिनेटर
• 5 फरवरी: फाइनल

WPL 2026 का रोमांच इस बार पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा होगा, नई रणनीतियाँ, नए खिलाड़ी और पुरानी प्रतिद्वंद्विताएँ सब कुछ मैदान पर आग लगाने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े: सिद्धारमैया के घर नाश्ते की सियासत, CM कुर्सी पर खींचातानी के बीच बंद कमरे में क्या पका? जाने पूरी खबर

Tags :

बंगाल