होम = खेल = क्रिकेट = हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका का मनाया जन्मदिन, वीडियो आया सामने

हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका का मनाया जन्मदिन, वीडियो आया सामने

by | Feb 20, 2026 | क्रिकेट

Hardik Celebrates Mahieka’s Birthday: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हार्दिक माहिका के जन्मदिन को स्पेशल बनाते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महिका के 25वें जन्मदिन पर 25 सरप्राइज भी दिए। बताया जा रहा है हि किया जन्मदिन का सेलिब्रेशन अहमदाबाद के एक होटल में मनाया जा रहा है।

हार्दिक ने माहिका को जन्मदिन पर पोस्ट कर किया विश

माहिका शर्मा के जन्मदिन पर हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया। हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रिंसेस। 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए धन्यवाद। तुम सबसे अद्भुत इंसान हो जिसे मैं जानता हूं। आई लव यू’! इससे पहले वैलेंटाइन डे पर हार्दिक ने गर्लफ्रेंड के नाम का खास टैटू भी बनवाया था। उन्होंने अपनी गर्दन पर लेपर्ड टैटू के साथ ‘M’ लेटर बनवाया है।

पाकिस्तान मैच के लिए माहिका गईं थी श्रीलंका

भारत-पाकिस्तान मैच में भारत और हार्दिक पंड्या को सपोर्ट के लिए माहिका शर्मा श्रीलंका भी गईं थी। रिपोर्ट है कि मैच से पहले हार्दिक और माहिका ने दिल्ली से साथ उड़ान भरी थी। इस दौरान माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा मैसेज भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने हार्दिक को अपनी जिंदगी का मैन ऑफ द मैच बताया। यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में शिवाजी जयंती के जुलूस पर पत्थरबाजी, हिंदू कार्यकर्ताओं ने बंदी की दी चेतावनी

बंगाल