होम = खेल = क्रिकेट = टी20 मुकाबले में रोमांच चरम पर, जानें पहला T20I कब, कहां और कैसे देखें लाइव, फ्री स्ट्रीमिंग की भी पूरी डिटेल

टी20 मुकाबले में रोमांच चरम पर, जानें पहला T20I कब, कहां और कैसे देखें लाइव, फ्री स्ट्रीमिंग की भी पूरी डिटेल

IND vs SA T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगे। पांच मैचों की यह सीरीज अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। भारतीय टीम टेस्ट में हार और वनडे में शानदार वापसी के बाद अब सूर्या की कप्तानी में टी20 में दम दिखाने को तैयार है। पहला मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा और फैंस बेसब्री से इस टक्कर का इंतजार कर रहे हैं।

कटक, चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद इस सीरीज की मेजबानी करेंगे। वनडे सीरीज 2-1 से जीतकर भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा है और युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका अपने पावर-हिटर्स और ऑलराउंडर्स के दम पर मजबूत चुनौती देने उतरेगा।

कब और कहां होगा मैच

• तारीख: 9 दिसंबर, मंगलवार
• स्थान: कटक
• समय: रात 7:00 बजे से (टॉस 6:30 बजे)

लाइव प्रसारण कहां देखें

• टीवी पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
• फ्री लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा/हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध (प्लेटफॉर्म नीति के अनुसार)

भारत की टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (WK), संजू सैमसन (WK), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीका की टीम

एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, मार्को जानसन, क्विंटन डी कॉक (WK), ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे आदि।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की यह भिड़ंत रोमांच से भरपूर होने वाली है, और टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमें इस सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ देने उतरेंगी।

ये भी पढ़े: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: चार संदिग्धों को 6 दिनों की रिमांड पर भेजा, अफसरों पर गिरी सस्पेंड की गाज, जांच ने खोले कई बड़े राज

बंगाल