होम = खेल = क्रिकेट = T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर 4 विकेट से दर्ज की जीत, POM बनकर विल जैक्स ने की वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर 4 विकेट से दर्ज की जीत, POM बनकर विल जैक्स ने की वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मुकाबले में श्रीलंका के कोलोंबो स्टेडियम में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को मैच में 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवर में 161 रन बनाए दिए। गेंद और बल्ले शानदार प्रदर्शन करने वाले विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच (पीओएम) चुना गया। रेहान अहमद ने 7 गेंदों में 19 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।

विल जैक्स ने की 14 साल पुराने वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी

इग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 27 फरवरी को अपना चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता। इसी के साथ उन्होंने एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के मामले में शेन वॉटसन की बराबरी कर ली, जिन्होंने भी 2012 में 4 अवॉर्ड हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की स्थितिः अगर बारिश से रद्द हुआ इंडिया-वेस्ट इंडीज का मैच, तो कौन सी टीम करेगी क्वालीफाई

बंगाल