होम = खेल = क्रिकेट = IPL-2026: 209 रन बनाकर भी हारी CSK, पंजाब किंग्स के प्रियांस बने POM

IPL-2026: 209 रन बनाकर भी हारी CSK, पंजाब किंग्स के प्रियांस बने POM

CSK vs PBKS Match: आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला शुक्रवार को सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। मैच में सीएसके को 5 विकेट से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 73 रनों की पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में टार्गेट हासिल कर लिया। इस एडिशन में सीएसके को लगातार 2 मैचों में हार मिली है।

CSK के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

सीएसके ने लीग में अब तक 5 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ 200 से ज्यादा टार्गेट दिया और उसे सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ सीएसके के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। इससे पहले टी20 में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के नाम यह रिकॉर्ड था। जो 200 से ज्यादा के टार्गेट को भी डिफेंड नहीं कर पाया।

11 गेंदों पर 39 रन बनाने वाले प्रियांश बने POM

मैच में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। ओपनर प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी तेज पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए। इस पारी की बदौलत पंजाब किंग्स को तेज शुरुआत मिली। शानदार पारी के लिए प्रियांश को मैन ऑफ द मैच (पीओएम) दिया गया।