होम = खेल = क्रिकेट = Asia Cup 2025 : सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला?

Asia Cup 2025 : सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला?

by | Sep 21, 2025 | क्रिकेट

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार (21 सितंबर) को खेला जाएगा। नो-हैंडशेक विवाद के बाद दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

विवादों से घिरी पाकिस्तान टीम

लीग चरण में भारतीय खिलाड़ियों के साथ हाथ न मिलाने की घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। सलमान अली आगा के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम ने मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को हटाने तक की मांग की थी और टूर्नामेंट से हटने की धमकी भी दी थी। हालांकि, आईसीसी और एसीसी के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान को झुकना पड़ा। लगातार विवादों और दबाव के कारण पाकिस्तानी टीम का मनोबल प्रभावित दिख रहा है।

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने लीग चरण के सभी मैच जीतकर सुपर-4 में जगह बनाई है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम इस मैच में भी जीत की लय बनाए रखना चाहेगी।

कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला?

  • तारीख: रविवार, 21 सितंबर 2025
  • स्थान: दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
  • समय: शाम 8 बजे (भारतीय समयानुसार), टॉस 7:30 बजे
  • टीवी प्रसारण: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: सोनी लिव ऐप और वेबसाइट

भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा से रोमांचक रहा है और इस बार के विवादों ने इसकी जंग को और दिलचस्प बना दिया है। दर्शकों को सुपर-4 के इस मुकाबले में हाई-वोल्टेज ड्रामा और क्रिकेट का भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े : Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत पर इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा ?