होम = खेल = क्रिकेट = ‘चुल्लूभर पानी में डूब मरो…BJP पर भड़के ओवैसी, IND-PAK मैच को लेकर सियासी बहस तेज

‘चुल्लूभर पानी में डूब मरो…BJP पर भड़के ओवैसी, IND-PAK मैच को लेकर सियासी बहस तेज

Asia Cup 2025:  हैदराबाद से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान के आगामी क्रिकेट मैच को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक जलसे में कहा कि असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित बीजेपी नेताओं से सवाल है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने की शक्ति क्यों नहीं है।

ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 26 नागरिकों को धर्म पूछकर मार दिया गया था। ओवैसी ने आगे कहा कि देशभक्ति की बात करने वालों चुल्लू भर पानी में डूब मरो।  तुम 700-800 करोड़ या चलो मान लिया 2000 करोड़ रुपये के लिए ये करोगे।

उन्होंने पूछा, “अगर तुम्हारी बेटी मर जाती तो क्या तब भी तुम पाकिस्तान के साथ मैच खेलते?” ओवैसी ने बताया कि मैच से लाखों-करोड़ों रुपये की आमदनी होगी, लेकिन क्या इस पैसे के लिए 26 नागरिकों के जीवन की कीमत कम है।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “आपने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं हो सकते। तो बीसीसीआई को इस मैच से 2000-3000 करोड़ रुपये मिलेंगे, और हमारे नागरिकों के जीवन की कीमत क्या इससे कम है?”

ओवैसी ने जोर देकर कहा कि AIMIM हमेशा उन 26 नागरिकों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की बातें करने वाले केवल पैसे के लिए ये निर्णय नहीं लें और देशवासियों को इसकी वास्तविकता समझनी चाहिए।

यह बयान आगामी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस को फिर से गरमा सकता है।

पाकिस्तान से मैच की क्या जरूरत?

दिल्ली के  पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री जी को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है।

मैच पर विपक्षी दलों को बीजेपी का जवाब

विपक्षी दलों के इस हमले पर बीजेपी ने करारा जवाब दिया है. पूर्व खेल मंत्री और वर्तमान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने साफ किया कि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में ऐसे मुकाबले टाले नहीं जा सकते।

बंगाल