होम = खेल = क्रिकेट = कोच का गुस्सा, कप्तान का मजाक, शशांक के कैच ड्रॉप ने बनाया माहौल, वायरल हुआ PBKS का ये दिलचस्प VIDEO

कोच का गुस्सा, कप्तान का मजाक, शशांक के कैच ड्रॉप ने बनाया माहौल, वायरल हुआ PBKS का ये दिलचस्प VIDEO

IPL 2026: Punjab Kings और Lucknow Super Giants के बीच खेले गए मुकाबले में जीत भले पंजाब के नाम रही, लेकिन मैच के दौरान एक खिलाड़ी की फील्डिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह खिलाड़ी थे शशांक सिंह, जिनसे एक नहीं बल्कि तीन अहम कैच छूट गए।

कैच ड्रॉप ने बढ़ाया तनाव

मैच के दौरान शशांक सिंह की फील्डिंग लगातार चर्चा में रही। पहला मौका 14वें ओवर में आया, जब युजवेंद्र चहलकी गेंद पर उन्होंने निकोलस पूरन का आसान कैच टपका दिया।

इसके बाद 18वें ओवर में उन्होंने बाउंड्री लाइन पर एडेन मार्कराम का कैच छोड़ दिया, जब बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। इस गलती पर डगआउट में बैठे को चरिकी पोंटिंग का गुस्सा साफ नजर आया वो अपनी सीट से उठ खड़े हुए। मामला यहीं नहीं थमा। अगले ही ओवर में शशांक सिंह ने तीसरा कैच भी छोड़ दिया। इस बार मौका था मुकेश चौधरी का, जहां गेंद उनके हाथ में आने के बाद भी पकड़ मजबूत नहीं रह सकी और कैच छूट गया।

मैच के बाद दिखा अलग ही नजारा

मैच खत्म होने के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर शशांक सिंह का चेहरा अपनी टोपी से ढकते नजर आए। यह दृश्य खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक के दौरान का था। ऐसा माना जा रहा है कि अय्यर मजाकिया अंदाज में शशांक को कोच पॉन्टिंग की नजरों से “बचाने” की कोशिश कर रहे थे। हालांकि जब शशांक और पॉन्टिंग आमने-सामने आए, तो गुस्से की जगह मुस्कान दिखी दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर माहौल हल्का कर दिया।

जीत ने बदला माहौल

मैच के दौरान भले ही कैच ड्रॉप ने दबाव बनाया हो, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स की जीत ने सबकुछ बदल दिया। कोच का गुस्सा ठंडा पड़ा और टीम में हंसी-मजाक का माहौल लौट आया। कप्तान श्रेयस अय्यर भी शशांक सिंह के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए, जिससे साफ था कि टीम इस गलती को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहती है। कुल मिलाकर, यह मुकाबला सिर्फ जीत के लिए नहीं, बल्कि मैदान पर हुई गलतियों और उसके बाद टीम के माहौल को संभालने के तरीके के लिए भी याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैचों में हार से हिल गई KKR! प्लेऑफ से बढ़ी दूर, अब क्या होगा अगला कदम?

Tags : IPL 2026