Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 के सुपर-4 की चारों टीमों का ऐलान हो गया है। भारत सबसे पहले क्वालीफाई करने वाली टीम बना, इसके बाद पाकिस्तान ने जगह बनाई। वहीं अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले के बाद ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 में एंट्री की।
भारत का सुपर-4 शेड्यूल
सुपर-4 का आगाज़ शनिवार, 20 सितंबर से होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच रविवार, 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 24 सितंबर को भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से और 26 सितंबर को श्रीलंका से होगी।
-
भारत बनाम पाकिस्तान – रविवार, 21 सितंबर, दुबई
-
भारत बनाम बांग्लादेश – बुधवार, 24 सितंबर, दुबई
-
भारत बनाम श्रीलंका – शुक्रवार, 26 सितंबर, दुबई
-
सभी मुकाबले रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेले जाएंगे।
फाइनल में पहुंचने का रास्ता
भारत को एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-4 में कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। भारत अब तक लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर चुका है – यूएई को 9 विकेट और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टीम ने अपनी ताकत साबित की।
कब होगा फाइनल?
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में हो रहा है। भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में नंबर वन टीम है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फाइनल में टीम इंडिया की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है।

