India vs Pakistan : एशिया कप 2025 का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मेजबानी में यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक खेला जाएगा. इस बार एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है.
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच 9 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबला 14 सितंबर को होगा. यह हाई-वोल्टेज मैच रविवार के दिन खेला जाएगा, जिससे फैंस को और अधिक रोमांच मिलने की उम्मीद है.
टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें
इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान
ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग
ये भी पढ़ें : टेस्ट करियर को अलविदा कहने जा रहे हैं जसप्रीत बुमराह…! पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा
भारत के मुकाबले
- 10 सितंबर: भारत vs यूएई
- 14 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान
- 19 सितंबर: भारत vs ओमान
वर्ल्ड कप की तैयारी
T20 फॉर्मेट में हो रहे इस टूर्नामेंट का उद्देश्य है खिलाड़ियों को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयार करना. टीमों को इस प्रारूप में रणनीति बनाने और युवा खिलाड़ियों को आज़माने का सुनहरा मौका मिलेगा. क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह सितंबर बेहद रोमांचक रहने वाला है, खासकर भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर. यूएई की पिचें और मौसम भी इस बार अहम भूमिका निभा सकते हैं.

