Horoscope 28 Nov,2025 : पूरे देश में आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ राशि जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं, आज का विस्तृत राशिफल-
मेष राशि
आज वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के शुभ कार्यों में आपकी भूमिका सराहनीय रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के श्रेष्ठ योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। रुके हुए कार्य आपकी समझदारी से पूरे होने की संभावना है। निजी जीवन से जुड़े निर्णय जल्दबाज़ी या भावुकता में न लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें।
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। आर्थिक बाधाएं दूर होंगी और संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
आजीविका क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन पुरानी गलतियों के कारण कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। दिन के अंत में संत दर्शन होने की संभावना है।
सिंह राशि
अचानक बड़ा खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में विजय मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि
निजी जीवन के तनाव समाप्त होंगे, पर नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं। दिन के अंत में सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। अनाज और तेल में निवेश लाभकारी रहेगा।
तुला राशि
व्यवसायिक स्थिति में मजबूती आएगी। हालांकि, पारिवारिक सुख में कमी संभव है। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर धोखे की आशंका है, सतर्क रहें। दिन के अंत में धन और प्रसिद्धि दोनों मिलने की संभावना है।
धनु राशि
परिजनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे, लेकिन जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा और निवास संबंधी समस्या का हल मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है।
मकर राशि
सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें, क्योंकि जीवनशैली में बदलाव आने वाला है।
कुंभ राशि
कारोबार की परेशानियां समाप्त होंगी। प्रशासनिक कार्य संपर्कों की मदद से पूरे होंगे। करीबी लोगों के व्यवहार में बदलाव आपको परेशान कर सकता है।
मीन राशि
गृहस्थ जीवन में अनुकूलता रहेगी। मित्रों का सहयोग जरूरी काम पूरे करवाएगा। निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और दिन के अंत तक आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

