Horoscope 2 Dec, 2025 : आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति व्यापार, नौकरी, स्वास्थ्य और रिश्तों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है। आइए जानते हैं अलग–अलग राशियों पर आज का असर-
मेष राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से दिन बेहद लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में बड़ा फायदा हो सकता है। पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या पद परिवर्तन के योग हैं। धार्मिक यात्रा संभव है और लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
वृषभ राशि
बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में रुका हुआ धन वापस आने की संभावना है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन चंद्रमा व्यय भाव में होने से फिजूल खर्च से बचना चाहिए।
मिथुन राशि
स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा दिन है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा समय है। लव लाइफ भी अनुकूल रहेगी।
कर्क राशि
चंद्रमा दशम भाव और गुरु आपकी राशि में हैं, जिससे धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गणेश पूजा शुभ रहेगी। लव लाइफ में हल्का तनाव संभव है।
सिंह राशि
जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी और दिन सकारात्मक रहेगा।
कन्या राशि
सूर्य तीसरे भाव में हैं, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और लव लाइफ सुखद बनेगी।
तुला राशि
सूर्य, चंद्रमा और गुरु की अनुकूल स्थिति से जॉब–बिजनेस में शुभ फल मिलेंगे। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आईटी और बैंकिंग सेक्टर के लोगों के लिए शानदार दिन है। मेष और तुला राशि के मित्र सहयोग करेंगे। धार्मिक रुचि बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
धनु राशि
परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। शाम को सुखद यात्रा के योग हैं।
मकर राशि
बिजनेस और बैंकिंग में बड़ी सफलता के संकेत हैं। पढ़ाई में प्रगति होगी। राजनीति से लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें, लव लाइफ अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि
नौकरी में नई दिशा मिलेगी और परिवर्तन के योग हैं। व्यवसाय में नए कार्य शुरू होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, हालांकि प्रेम संबंधों में हल्का तनाव हो सकता है।
मीन राशि
नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। फाइनेंस और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा और प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा।

