होम = अध्यात्म = Horoscope 14 October, 2025 : किसको मिलेगा धन और किसको मिलेगी खुशखबरी, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope 14 October, 2025 : किसको मिलेगा धन और किसको मिलेगी खुशखबरी, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope 14 October, 2025 : आज का दिन राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। प्रत्येक राशि को अपने काम, परिवार और स्वास्थ्य में कुछ विशेष अवसर और सावधानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

आज आपका मन नए विचारों और योजनाओं से भरा रहेगा। व्यापार में नए प्रयोग करने की सोच सकते हैं, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पार्टनरशिप में काम करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत को लेकर लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। जीवनसाथी को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

वृष राशि

आज का दिन मेहनत और सावधानी से आगे बढ़ने का है। आपकी मौज-मस्ती या लापरवाही किसी बड़ी समस्या को जन्म दे सकती है। पुराना लेनदेन आपको तनाव दे सकता है। किसी से किए वादे को निभाने में देरी ना करें। वाहन खराब हो सकता है, इसलिए यात्रा से पहले पूरी जांच करें। काम में बदलाव सोच-समझकर ही करें।

मिथुन राशि

आज आप अपनी कार्यशैली में धैर्य और संयम बनाए रखें। कानूनी मामलों में उलझन बढ़ सकती है, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह लें। दिखावे में खर्च बढ़ेगा, जिससे आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम जीवन में मुलाकातें बढ़ेंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। ईर्ष्या या प्रतिस्पर्धा की भावना से दूर रहें। प्रमोशन की संभावना बन रही है। परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।

सिंह राशि

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पिता से किसी बात पर मतभेद संभव है। घरेलू मामलों में परिवर्तन फिलहाल टालें। कार्यक्षेत्र में लोग आपको प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि

आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी होगा। एक साथ कई काम हाथ में लेने से भ्रम की स्थिति बन सकती है। परिवार के साथ बातचीत कर समस्याओं का हल निकालें। अपने काम दूसरों पर न छोड़ें। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

तुला राशि

आज आप नया घर या संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं। दोस्तों से आर्थिक मदद मिलेगी। परिवार में किसी बात को लेकर मन खिन्न रह सकता है। विरोधियों की बातों में न आएं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दिखावे की आदत आर्थिक बोझ बढ़ा सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सफलता और तरक्की लेकर आएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छे परिणाम देंगे। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। गोपनीय जानकारी साझा न करें। बिजनेस पार्टनरशिप में सावधानी रखें। किसी यात्रा से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

ये भी पढ़ेAhoi Ashtami 2025 : संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं माताएं व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, इन चीजों के दान का महत्व

धनु राशि

आज आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। आपकी मेहनत से पहचान बनेगी। परिवार के लिए समय निकालें और माता से मन की बात साझा करें।

मकर राशि

आज का दिन मनोरंजन और खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। माता से संबंधों में सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लोगों के मामलों में अनावश्यक दखल न दें।

बंगाल