होम = अध्यात्म = Tulsi Pujan 2025: जड़ में अर्पित करें ये खास चीज, मां लक्ष्मी और विष्णु जी की विशेष कृपा से खुलेगी किस्मत

Tulsi Pujan 2025: जड़ में अर्पित करें ये खास चीज, मां लक्ष्मी और विष्णु जी की विशेष कृपा से खुलेगी किस्मत

Tulsi Pujan 2025: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा केवल पवित्र नहीं बल्कि समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। इसे भगवान विष्णु की प्रिय और लक्ष्मी माता का स्वरूप माना जाता है। कार्तिक माह में तुलसी विवाह और 25 दिसंबर को ‘तुलसी पूजन दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन विधिपूर्वक तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-संपदा का वास होता है।

साल 2025 में तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। सुबह का शुभ मुहूर्त 08:00 से 10:00 बजे तक और शाम का 05:30 से 07:00 बजे तक रहेगा।

तुलसी की जड़ में अर्पित करें ये चीजें

कच्चा दूध और जल
एक स्टील या चांदी के लोटे में पानी में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर धीरे-धीरे तुलसी की जड़ में अर्पित करें। यह उपाय घर में धन की वृद्धि और आर्थिक स्थिरता के लिए लाभकारी माना जाता है।

गन्ने का रस
कर्ज से मुक्ति और लक्ष्मी की कृपा के लिए तुलसी की जड़ में थोड़ी मात्रा में गन्ने का रस चढ़ाएं।

तुलसी पूजन के 5 चमत्कारिक उपाय

कलावा बांधें
मनोकामना कहते हुए तुलसी के मुख्य तने पर कलावा बांधें।

घी का दीपक जलाएं
शाम के समय तुलसी के पास चौमुखी घी का दीपक जलाएं।

परिक्रमा करें
पूजा के बाद तुलसी के पौधे की 7, 11 या 108 बार परिक्रमा करें, साथ में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

पीला धागा बांधें
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए तुलसी पर पीला धागा बांधें।

दीपदान करें
मुख्य द्वार और तुलसी के पास दीपदान करें।

मंत्र जप करें

• जल अर्पित करते समय “महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।”

• विशेष मनोकामना के लिए (तुलसी गायत्री मंत्र) “ॐ श्री तुलस्यै विद्महे विष्णुप्रियायै धीमहि तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्।”

• परिक्रमा के दौरान “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

तुलसी पूजन दिवस पर इन उपायों को अपनाने से न केवल घर में सुख-समृद्धि आती है, बल्कि व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

ये भी पढ़ें: 83 गेंदों में तूफानी शतक, 16 साल बाद विजय हजारे में विराट में मचाया हड़कंप

बंगाल