होम = अध्यात्म = Horoscope 7 Nov, 2025 : सितारों की चाल में छिपा है आज का रहस्य… आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा?

Horoscope 7 Nov, 2025 : सितारों की चाल में छिपा है आज का रहस्य… आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा?

Horoscope 7 Nov, 2025 : आज का दिन बारह राशियों के लिए अलग-अलग फल लेकर आया है। कुछ लोगों के लिए यह दिन करियर में नए अवसर खोलेगा, तो कुछ के लिए पारिवारिक संबंधों में सुधार का संदेश देगा। आइए जानते हैं, कैसा रहेगा आपका दिन –

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। पुरानी सेहत संबंधी परेशानियों जैसे सिरदर्द या बदन दर्द से राहत मिलेगी। भाइयों-बहनों से मिली सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा, पर धैर्य से हालात संभाल लेंगे। आसपास के लोगों पर नजर रखें, कोई छिपा विरोधी नुकसान पहुंचा सकता है।

वृषभ राशि

करियर के लिहाज से दिन शुभ है। नौकरी या व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग है, पर अपने कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, छोटी समस्या को नज़रअंदाज़ न करें। काम में बदलाव सोच-समझकर करें, जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है।

मिथुन राशि

वाणी और व्यवहार में संयम जरूरी है। परिवार में किसी से लेनदेन करने से बचें, विवाद की स्थिति बन सकती है। माताजी को पैरों की तकलीफ हो सकती है — ध्यान दें। पिताजी कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, लापरवाही करने पर नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है।

कर्क राशि

जीवनशैली में सुधार होगा। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पर किसी पुराने मामले पर पछतावा हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि

दिन ऊर्जावान रहेगा। पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं, पर किसी दोस्त की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। प्रॉपर्टी डीलिंग में नुकसान की संभावना है, दस्तावेज़ों की जांच करें।

कन्या राशि

आज मेहनत से कार्य करें। घर में किसी नए मेहमान के आगमन की संभावना है। जीवनसाथी के कार्यस्थल की समस्या आपको तनाव दे सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट में साझेदारी करते समय पूरी निगरानी रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। आय-व्यय में संतुलन रखें और अजनबियों से वित्तीय लेनदेन से बचें। कोई पुराना कानूनी मामला सुलझ सकता है। नया वाहन खरीदने की संभावना भी बन रही है।

धनु राशि

आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को आप कुशलता से निभाएंगे। कोई अधूरा सरकारी काम पूरा हो सकता है। मनोकामना पूर्ण होने से खुशी मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग भी बन रहा है।

मकर राशि

नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। हड्डी या कमर दर्द जैसी समस्या से राहत लें। किसी को उधार न दें, धन फंस सकता है। शेयर बाज़ार से जुड़े कार्यों में सतर्क रहें।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। विद्यार्थी कुछ नया सीखने की प्रेरणा पाएंगे। आर्थिक सुधार के लिए कोई ठोस कदम उठा सकते हैं।

मीन राशि

दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपके सुझाव सराहे जाएंगे। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। नया घर या संपत्ति खरीदने का विचार पनप सकता है, जिसके लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

Tags : Horoscope