Today H oroscope 9 April 2026: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल का अनुमान लगाया जाता है। 9 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन खास माना जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है, जिससे धन-संबंधी परेशानियां कम होने की मान्यता है। आइए जानते हैं आज किन राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा और किन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है।
मेष
आज विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभदायक साबित होंगे। करियर में प्रगति के लिए मेहनत जरूरी है। बोलचाल में संयम रखें।
वृषभ
करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी तारीफ भी हो सकती है।
मिथुन
मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलने से तनाव हो सकता है। खुद का ध्यान रखें। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क
काम की सराहना होगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। ऑयली खाने से बचें और मानसिक संतुलन बनाए रखें।
सिंह
खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से विवाद से बचें। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
कन्या
पॉजिटिव सोच बनाए रखें। फिटनेस और डाइट पर ध्यान दें। हरी सब्जियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।
तुला
आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक
कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है, प्रमोशन के योग हैं। ऑफिस पॉलिटिक्स से बचकर रहें।
धनु
धन लाभ के संकेत हैं। नई स्किल्स सीखने और करियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छा समय है।
मकर
दिन की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन अंत थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।
कुंभ
अहंकार से बचें और दूसरों की सलाह को महत्व दें। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
मीन
करियर सामान्य रहेगा, लेकिन लक्ष्य पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। सटीक सलाह के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।

