होम = अध्यात्म = Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत पर इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा ?

Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत पर इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा ?

Surya Grahan 2025 : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का विशेष महत्व होता है। साल 2025 का आज आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, इसके 15 दिन पहले साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था जिसका भारत पर पूरा असर था।

आंशिक सूर्य ग्रहण

यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ढक जाता है। धार्मिक नजरिए से सूर्य ग्रहण तब होता है जब राहु और केतु सूर्य को अपना ग्रास बना लेते हैं। ग्रहण के दौरान हर तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित हो जाता है। आइए जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा और क्या इसे भारत में देखा जा सकता है या नहीं।

अंतिम सूर्य ग्रहण का समय

21 सितंबर, रविवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह 15 दिन पहले 7 सितंबर को हुए आखिरी चंद्र ग्रहण के बाद दूसरा और अंतिम ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात 10:59 बजे शुरू होकर अगले दिन सुबह 3:23 बजे तक चलेगा। इसकी कुल अवधि लगभग 4 घंटे 24 मिनट रहेगी।

भारत में दिखाई देगा या नहीं

भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत रात लगभग 11 बजे होगी। चूंकि उस समय भारत में रात होगी, इसलिए यह सूर्य ग्रहण यहां दिखाई नहीं देगा।

सूतक काल मान्यता

हिंदू धर्म के अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत से 12 घंटे पहले सूतक काल माना जाता है। इस अवधि को अशुभ माना जाता है और इसमें किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता। मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं और लगातार मंत्र जाप किया जाता है। लेकिन चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण?

साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसे मुख्य रूप से अमेरिका, समोआ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़े : Horoscope 21 september, 2025 : आज का दिन कई राशियों के लिए रहेगा सौभाग्यशाली, पढ़े भविष्यफल