होम = अध्यात्म = Sarva Pitru Amavasya 2025 : इस दिन सूर्य ग्रहण के बीच विशेष पूजा और उपायों से मिलेगा कई लाभ

Sarva Pitru Amavasya 2025 : इस दिन सूर्य ग्रहण के बीच विशेष पूजा और उपायों से मिलेगा कई लाभ

Sarva Pitru Amavasya 2025 : पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) का समापन इस बार सर्वपितृ अमावस्या के साथ हो रहा है। यह दिन उन सभी पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए विशेष माना जाता है, जिनका श्राद्ध किसी कारणवश पितृ पक्ष में नहीं हो पाया।

इस साल सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा, इसके धार्मिक और आध्यात्मिक प्रभाव को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या इस दिन तुलसी की पूजा करना उचित है।

तुलसी पूजा पर ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान तुलसी की पूजा करना शुभ नहीं माना जाता। खासकर सर्वपितृ अमावस्या जैसे विशेष दिन पर तुलसी के पत्ते तोड़ना या उसे सीधे हाथ से छूना वर्जित है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और जीवन में अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इस दिन तुलसी की नियमित पूजा से परहेज़ करना चाहिए।

इस दिन क्या उपाय कपने चाहिए?

यदि आप आर्थिक या धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।
धागा बंधन: पीले या लाल रंग का धागा लें और उसमें 108 गांठें लगाकर तुलसी के गमले में धीरे से बांध दें। ध्यान रहे कि तुलसी को सीधे हाथ से न छुएं।
दीपक और परिक्रमा: शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाकर उसके चारों ओर सात बार परिक्रमा करें। यह उपाय आर्थिक बाधाओं को दूर करने में मदद करता है।

तुलसी माता के मंत्र

सर्वपितृ अमावस्या पर तुलसी चालीसा और तुलसी माता के मंत्रों का पाठ करने से भी विशेष लाभ मिलता है। इससे साधक को मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है।

1. महाप्रसाद मंत्र:
जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।

2. तुलसी गायत्री मंत्र:
ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्।।

3. तुलसी स्तुति मंत्र:
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः, नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

4. तुलसी नामाष्टक मंत्र:
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी, पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।

ये भी पढ़ेHoroscope 20 september, 2025 : जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

इन उपायों और मंत्रों के माध्यम से श्रद्धालु (Sarva Pitru Amavasya 2025) माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के आशीर्वाद को प्राप्त कर सकते हैं।

बंगाल