होम = अध्यात्म = Ratha Saptami 2026: कब है रथ सप्तमी? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Ratha Saptami 2026: कब है रथ सप्तमी? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Ratha Saptami 2026: हिंदू धर्म में भगवान सूर्य को जीवन और ऊर्जा का स्रोत माना गया है। मान्यता है कि सूर्य देव के प्रकट होने से ही संसार में प्रकाश और चेतना का संचार हुआ। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है, जिस दिन उनकी विशेष पूजा और व्रत का विधान है। माघ माह भी सूर्य आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी पावन महीने में रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाता है, जिसका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से खास महत्व है।

रथ सप्तमी माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर विधिवत पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रथ सप्तमी पर सूर्य उपासना और दान-पुण्य करने से स्वास्थ्य, तेज और सफलता की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं साल 2026 में रथ सप्तमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

रथ सप्तमी 2026 की तिथि

वैदिक पंचांग के मुताबिक, माघ शुक्ल सप्तमी तिथि 24 जनवरी 2026 को रात 12 बजकर 39 मिनट से आरंभ होगी। यह तिथि 25 जनवरी 2026 को रात 11 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि को मान्यता दिए जाने के कारण रथ सप्तमी का पर्व इस वर्ष 25 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।

रथ सप्तमी सूर्य पूजन का शुभ मुहूर्त

रथ सप्तमी के दिन प्रातःकाल उगते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। इस साल रथ सप्तमी पर सूर्योदय सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगा। इसके साथ ही पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करने का भी विधान है। स्नान का शुभ समय सुबह 5 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

रथ सप्तमी की पूजा विधि

रथ सप्तमी के दिन सुबह शुभ मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
तांबे के पात्र में जल, रोली, अक्षत और लाल पुष्प रखें।
सूर्य देव के मंत्रों का जप करते हुए उन्हें जल अर्घ्य अर्पित करें।
इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
सूर्य चालीसा का पाठ कर पूजा संपन्न करें।
अंत में जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित करें।

ये भी पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

बंगाल