Horoscope 24 september, 2025 : बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं मेहनत का फल मिलेगा तो कहीं परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। संतान के रोजगार में सफलता मिलेगी। शाम को मेहमानों के आने से घर में रौनक बढ़ेगी।
वृषभ राशि
आज दिन व्यस्तता में बीतेगा। खान-पान पर ध्यान दें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। कामकाज में बुजुर्ग की सलाह लाभकारी साबित होगी। छात्रों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। मित्रों के साथ समय बिताने और प्रेमी से गिफ्ट मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि
आज काम योजना के अनुसार पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। संतान से अच्छी खबर मिलेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद को लेकर विवाद से बचें।
कर्क राशि
आज खर्च अधिक रहेगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें। छात्रों की कला और खेल से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। पिता की सलाह लाभकारी होगी। शाम को परिजनों के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। धार्मिक कामों में भी शामिल हो सकते हैं।
सिंह राशि
आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कर्ज और उधार का धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिए समय अच्छा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की सलाह से सफलता मिलेगी और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन नकारात्मक सोच से बचना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना पारिवारिक विवाद हो सकता है। शाम को व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।
तुला राशि
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। रियल एस्टेट कारोबारियों को लाभ होगा। संतान की सफलता और परिवार में शुभ कार्य की संभावना है।
वृश्चिक राशि
आज प्रभाव और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। शत्रु शांत रहेंगे। माता या मातृ पक्ष से धन लाभ संभव है। व्यापार में अच्छे मौके मिलेंगे। जरूरत का सामान खरीद सकते हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि
आज कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जोखिम से बचें और बजट का ध्यान रखें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। पिता की सेहत का ख्याल रखें। नई डील मिलने पर सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुएं खरीद सकते हैं।
मकर राशि
आज उत्साहवर्धक दिन है। योजनाएं सफल होंगी। बिजनेस में लाभदायक डील मिलेगी और वाहन सुख प्राप्त होगा। परिवार व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सफलता के योग हैं।
कुंभ राशि
आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा लेकिन लेन-देन में सावधानी रखें। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और किसी संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी।
मीन राशि
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ समय है। व्यापार में नए उपकरणों से फायदा होगा। भाई-बहनों से कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम रखें। पिता का सहयोग मिलेगा और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी के मौके मिलेंगे।
ये भी पढ़े : व्रत के दौरान ज्यादा कैलोरी से बचें, इन आसान डाइट हैक्स से बनाएं उपवास हेल्दी

